समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में नशेबाज दूल्हे से शादी करने से दुल्हन ने किया इनकार तो बारात लेकर दरवाजे पर बैठा रहा युवक और फिर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया नगर पंचायत के एक गांव में नशे की हालत में शादी करने पहुंचे एक दूल्हा से लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस निर्णय में बेटी का साथ देते हुए उसके पिता ने बारात को बेरंग लौटा दिया। मामले को सुलझाने तथा शादी कर दुल्हन को साथ ले जाने की आश में 12 घंटे तक लड़की के दरवाजे पर दुल्हा के साथ बाराती रुका रहा। परन्तु लड़की के पिता उस लड़के से पुत्री की शादी करने को तैयार नहीं हुये।

आखिरकार बिना दुल्हन के ही बारात वापस चली गई। बताया गया कि सोमवार की रात शादी समारोह में रात 12 बजे लड़के के साथ बारात पहुंची। वर माला के दौरान ही दुल्हे के क्रियाकलाप को देख लड़की पक्ष के लोग भांप गये की दूल्हा नशे में है। इसके बाद लड़की ने नशेबाज लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारातियों में हड़कंप मच गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150