समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: 24 किलो सीलबंद ड्रग्स कोर्ट में निकला ईंट-पत्थर; हर कोई रह गया हैरान, अब एसपी ने बैठाई हाई लेवल जांच

IMG 20241130 WA0079

बिहार के पूर्वी चंपारण से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने दावा किया था कि उन्होंने चरस जब्त की है, लेकिन कोर्ट में जांच के दौरान वह चरस ईंट-पत्थर निकली। मामला सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर रेल एसपी ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना से सुगौली रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

5 मार्च को जब्त की गई थी चरस

दरअसल, सुगौली में RPF आउटपोस्ट और रेल थाने की संयुक्त टीम ने 5 मार्च को एक कार्रवाई की थी। टीम ने स्टेशन परिसर में तीन लावारिस बैग बरामद किए। पुलिस के अनुसार, इन बैगों में 24.390 किलोग्राम चरस थी। पुलिस ने चरस मिलने का दावा किया था। कार्यपालक दंडाधिकारी कुन्दन कुमार की मौजूदगी में मादक पदार्थ का वजन किया गया। कुन्दन कुमार सुगौली के अंचलाधिकारी भी हैं।

IMG 20250420 WA0005paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

कोर्ट में निकले ईंट पत्थर

उन्होंने मादक पदार्थ को सीलबंद किया और सुगौली रेल पुलिस को सौंप दिया। रेल पुलिस ने FIR दर्ज की और मादक पदार्थ को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट में जांच के दौरान पैकेट से ईंट-पत्थर मिले। अब मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी वीणा कुमारी सुगौली रेल थाना पहुंचीं। उन्होंने वहां मामले की जांच की। इस घटना से सुगौली रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोग हैरान हैं कि जब्त की गई चरस ईंट-पत्थर में कैसे बदल गई।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

रेल एसपी ने दिए जांच के आदेश

मुजफ्फरपुर की रेल एसपी वीणा कुमारी ने इस घटना पर कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो रही है। जांच में जो भी पदाधिकारी व पुलिसकर्मी दोषी पाये जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में चरस ईंट-पत्थर में कैसे बदल गई। अब देखना यह है कि जांच में क्या निकलता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02