समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

लालू यादव, राबड़ी देवी और तेज प्रताप को ED का समन, पूछताछ के लिए बुलाया गया

IMG 20241130 WA0079

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने लालू यादव और उनके परिजनों को समन जारी कर के पूछताछ के लिए बुलाया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ये समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

पटना में होगी पूछताछ

ED ने लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को समन जारी कर के आज मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, लालू यादव को कल 19 मार्च बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ये पूछताछ पटना के जोनल ऑफिस में होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला कथित ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

PMLA के तहत दर्ज होंगे बयान

PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि PMLA के तहत इन सभी के बयान दर्ज किए होंगे। हालांकि, सूत्रों ने ये भी कहा है कि लालू यादव और उनके परिवार के लोगों के ईडी के समक्ष पेश होने की उम्मीद नहीं है। बता दें कि बीते साल ईडी ने दिल्ली की अदालत में लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामले में आरोपपत्र दायर किया था। इस आरोपपत्र में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती तथा हेमा यादव के अलावा कुछ अन्य को भी आरोपी बनाया गया था।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02