समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

BPSC काउंसिलिंग से वंचित शिक्षकों को 18 से 26 मार्च तक मिला अंतिम मौका

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक और विद्यालय अध्यापक के वे अभ्यर्थी, जो काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे या जिनकी काउंसिलिंग अपूर्ण रही, उन्हें अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सक्षमता परीक्षा-02 के परीक्षाफल में उत्तीर्ण स्थानीय निकाय के शिक्षक, जो दो चरणों की काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो सके या जिनकी काउंसिलिंग अधूरी रही, उन्हें भी यह मौका मिलेगा।

काउंसिलिंग की प्रक्रिया प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक और विद्यालय अध्यापक के लिए 18 मार्च को कक्षा 1 से 5 क अपूर्ण काउंसिलिंग वाले 175 व अनुपस्थित वाले 827 अभ्यर्थी और कक्षा 9 से 10 के अपूर्ण वाले 134 और अनुपस्थित रहने वाले 211 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल होंगे।

4e7560e6 9562 4718 9dac 7859447d9aa1 page 0001 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

19 मार्च को टीआर‌ई 3 वर्ग विद्यालय अध्यापक पद के लिए कक्षा 1 से 5 के 1461व 1818 और कक्षा 6 से 8 के 945 व 3794 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। विशेष शिक्षक (सक्षमता परीक्षा-2) के लिए 20 मार्च को कक्षा 9 से 10 के 862 व 1447 और कक्षा 11 से 12 के 517 एवं 924 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। 26 मार्च को सक्षमता 2 के कक्षा 1 से 12 के 1315‌ और 5800 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई जाएगी।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250126 WA0106

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150