समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSPatori

समस्तीपुर: फर्जी अंचल कार्यालय मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गृह स्वामी को भेजा गया जेल

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के करीमनगर गांव के एक निजी आवास में संचालित फर्जी अंचल कार्यालय का भण्डाफोड़ होने के बाद इस मामले मे बुधवार को मोहिउद्दीननगर अंचल के राजस्व कर्मचारी कृष्णनंदन कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे गृहस्वामी उमेश राय पिता रामाशीष राय को आरोपित किया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित उमेश राय को न्यायिक हिरासत मे भेज गहरी जांच भी शुरु कर दी है।

कयास लगाया जा रहा है कि जांच में और कई छुपे चेहरा बेनकाव होंगे। राजस्व कर्मचारी द्वारा दिए गए आवेदन एवं अंचल अधिकारी द्वारा अग्रसारित आवेदन के अलोक मे दर्ज प्राथमिकी मे कई सुसंगत धाराएं लगाया गया है। दिए गए आवेदन मे कहा गया है कि उमेश राय के घर पटोरी एसडीओ, मजिस्ट्रेट व अंचल अधिकारी पुलिस बल के साथ मंगलवार को की गई छापमारी मे कुछ ऐसे कागजात मिले जो किसी निजी व्यक्ति के पास नहीं होना चाहिए था।

IMG 20250125 WA0063

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इतना ही नहीं कई राजस्व ग्राम के खतियान, खेसरा पंजी, रजिस्टर टू, लगान रसीद, खतियान का प्रारूप आदि भी प्राप्त की गई। छापेमारी मे बरामद सभी कागजात को सील कर दिया गया है। एसडीओ विकास पांडे ने बताया कि फर्जी अंचल कार्यालय चलाने वाले पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही सम्बंधित राजस्व कर्मचारी को भी शोकॉज किया गया है। इस प्रकार का धंधा किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

IMG 20240904 WA0139

मामले से जुड़े सभी पहलुओं को गंभीरता से जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि कई लोगो के शिकायत पर पटोरी एसडीओ विकास पाण्डे के नेतृत्व मे मजिस्ट्रेट व अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार दुवे के द्वारा मंगलवार को छापेमारी की गई थी जिसमे कई बोरे सरकारी कागजात बरामद हुई थी। थानाध्यक्ष गौरब प्रसाद ने बताया कि आवेदन के अलोक मे प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी उमेश राय को न्यायिक हिरासत मे समस्तीपुर भेज दी गई है। साथ ही पुरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

पटोरी एसडीओ ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250126 WA0106

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150