समस्तीपुर में चार दिन पहले पिकअप की ठोकर से घायल मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौ’त
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर में सड़क हादसे में घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगुनिया सूर्यकंठ वार्ड संख्या-6 निवासी श्याम दास के बेटे राजू कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। 14 फरवरी को राजू हलई थाना क्षेत्र के रसलपुर से अपना दिन का काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल अवस्था में उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज 18 फरवरी को उसकी स्थिति में सुधार न होने पर उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां से उसे फिर DMCH रेफर कर दिया गया। DMCH जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।


