शनिवार, मार्च 21, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

JDU सांसद ने की दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग, सरकार को सुझाया नया नाम

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है. शुक्रवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बदलकर मध्यकाल के प्रसिद्ध मैथिल कवि विद्यापति के नाम पर ‘कोकिल विद्यापति एयरपोर्ट रखने की मांग की.

विद्यापति कभी न भुलाया जा सकने वाला नाम: संजय झा 

जदयू से राज्यसभा सांसद संजय झा ने शुक्रवार को शून्यकाल में यह मांग सदन के सामने रखी. संजय झा ने राज्यसभा में दरभंगा हवाई अड्डे का नाम बदलने की मांग रखते हुए कहा कि मैथिल कवि विद्यापति ने भारतीय साहित्य और भक्ति परंपरा में उल्लेखनीय और अद्वितीय योगदान दिया है. बिहार के मिथिला क्षेत्र में रहने वाले लोगों में विद्यापति को कभी न भुलाया जा सकने वाला स्थान प्राप्त है.

IMG 20250125 WA0063

IMG 20230604 105636 460

CM नीतीश भी कर चुके हैं यह मांग

जदयू से सांसद ने राज्यसभा में बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट के नाम को बदलने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी पत्र लिखा था. इस पत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘कवि कोकिल विद्यापति हवाई अड्डा’ रखने का अनुरोध किया था.

बिहार विधानसभा और विधान परिषद इस संबंध में पार कर चुका है प्रस्ताव

संजय झा ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्काट नाम बदलने को लेकर बिहार विधानसभा और विधान परिषद ने एक प्रस्ताव भी पारित किया था. यह प्रस्ताव मार्च 2021 में पारित किया गया था. उन्होंने कहा कि वह सरकार से अनुरोध करते हैं कि उनके इस प्रस्ताव को शीघ्र अनुमोदित किया जाए. कवि कोकिल विद्यापति की स्थायी धरोहर को सम्मानित करते हुए दरभंगा हवाईअड्डे का नाम विद्यापति के नाम पर किया जाए.

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250126 WA0106

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150