समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में कुर्की के डर से मंत्री के भाई ने किया सरेंडर, अपहरण मामले के बाद नेपाल में छिपा था पिन्नू

बिहार के बेतिया में एक राइस मील से मजदूर को पिस्तौल का भय दिखाकर अगवा करने और जबरन उससे जमीन लिखवाने के मामले में पुलिस को मंत्री रेणु देवी के भाई की तलाश थी. ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही थी लेकिन मुख्य अभियुक्त रवि कुमार उर्फ पन्नू फरार था. इस बीच कुर्की की तैयारी तेज हो गयी. पुलिस ने पन्नू के घर पर इश्तेहार चिपकाया. जिसके बाद उसने सरेंडर कर दिया. वह नेपाल में छिपा था. कुर्की के डर से उसने शनिवार को सरेंडर कर दिया.

कुर्की के डर से पिन्नू ने किया सरेंडर

एसपी डॉ शौर्य सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि अपहरण मामले के मुख्य अभियुक्त रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने सरेंडर कर दिया है. पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में उसने सरेंडर किया. एसपी ने कहा कि लगातार कुछ दिनों से छापेमारी चल रही थी. कोर्ट में हल्की चूक पुलिस से हुई थी और इसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. उसके बाद वारंट लेकर अब कुर्की की तैयारी चल रही थी. कुर्की के डर से पिन्नू ने सरेंडर कर दिया.

IMG 20241130 WA0079

नेपाल में छिपा था पिन्नू

एसपी ने बताया कि पिन्नू नेपाल में छिपा था. बेतिया पुलिस नेपाल भी गयी थी. अब कुर्की की कार्रवाई शुरू होने वाली थी. इश्तेहार आज ही चिपकाया गया था. कुर्की के डर से पिन्नू ने सरेंडर कर दिया. एसपी ने बताया कि जिस पिस्टल का इस्तेमाल अपहरण के लिए हुआ था, उसे जब्त करने की तैयारी हो रही है.

IMG 20241228 WA0057IMG 20230604 105636 460

एसपी ने दी कड़ी चेतावनी

एसपी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बेतिया में ये साफ हिदायत देना चाहता हूं कि इस तरह के अपराध जो भी करते हैं या जो करने की मंशा रखते हैं, वो किसी भी तबके से आते हैं, वो क्राइम करने के बाद केवल अपराधी हैं. उसपर सख्त कार्रवाई होगी.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139IMG 20241218 WA0041IMG 20250113 WA0225IMG 20230818 WA0018 02