समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

भोला टॉकीज गुमटी पर आरओबी निर्माण के लिये 48 घंटे में एजेंसी को मिलेगा वर्क आर्डर, 13 जनवरी को CM करेंगे शिलान्यास 

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के समपार फाटक संख्या 53 ए पर भोला टॉकीज गुमटी के पास आरओबी पुल के निर्माण के लिए एजेंसी का चयन नहीं किया गया है। 1 से 2 दिनों में निर्माण एजेंसी का चयन करते हुए उसे वर्क आर्डर दिया जायेगा। इस बाबत बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के दरभंगा के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर ने बताया कि एक से दो दिनों में एजेंसी को वर्क आर्डर दे दिया जायेगा।

बताते चलें कि आगामी 13 जनवरी को मुख्यमंत्री के विकास यात्रा को लेकर भोला टॉकीज गुमटी पर रोड ओवर ब्रिज और मुक्तापुर के पास रोड ओवर ब्रिज का शिलान्यास संभावित है। ऐसे में वर्क आर्डर के बाद ही कार्य हो पायेगा।

IMG 20241228 WA0057

IMG 20230604 105636 460

समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेल खंड के इस व्यस्ततम समपार फाटक पर रोड ओवर पुल बनाने को लेकर कई सालों से मांग चल रही थी। इसके लिए डीपीआर के अनुमोदन के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई थी। विगत दिसंबर माह में फाइनेंशियल बीड से पहले तीन एजेंसियों का चयन किया गया था। फाइनेंशियल बिड के बाद वर्क आर्डर जारी करने के प्रक्रिया अंतिम होती है। ऐसे में समपार फाटक पर आरओबी बनने से शहर में वाहनों का दबाव कमेगा। परिवहन व्यवस्था बेहतर हो पायेगी।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240904 WA0139

IMG 20241218 WA0041

FB IMG 1734934920456

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150