समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

विद्यापतिनगर में जमीनी विवाद में झोपड़ी जलाई, विरोध करने पर युवक को मारी गोली, चिंताजनक स्थिति में रेफर

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव में जमीनी विवाद में दबंगों ने झोपड़ीनुमा पशु शेड जला दिया। विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जिसे ग्रामीणों व स्वजनों ने इलाज हेतु बेगूसराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिंताजनक स्थिति देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। जख्मी की पहचान शेरपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के पुत्र अमितेश कुमार उर्फ़ मिंटू (32 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में अंचल पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष फिरोज आलम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर तनाव के मद्देनजर पुलिस कैंप कर रही हैं वहीं ग्रामीणों व स्वजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। पुलिस ने आरोपी दीपक गराय की पत्नी पम्मी देवी व दिलीप गराय की पत्नी को हिरासत में लिया है।

IMG 20241228 WA0057

IMG 20230604 105636 460

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिलीप सिंह व दिलीप गराय के बीच 13 कट्ठा जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दिलीप गराय के पक्ष के कतिपय लोगों ने दिलीप सिंह की झोपड़ीनुमा पशु शेड को जला दिया। जिस पर दिलीप सिंह के पुत्र अमितेश कुमार उर्फ़ मिंटू ने विरोध जताया। तभी अचानक दूसरे पक्ष के लोगों ने अमितेश कुमार उर्फ़ मिंटू को गोली मारकर जख्मी कर दिया। दो गोली अमितेश के पेट व एक गोली सीने में लगी है।

IMG 20240904 WA0139

घटना के बाद ग्रामीणों व स्वजनों ने इलाज हेतु उसे बेगूसराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिंताजनक स्थिति देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में अंचल पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष फिरोज आलम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर तनाव के मद्देनजर पुलिस कैंप कर रही हैं, वहीं ग्रामीणों व स्वजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया जा रहा है। दो महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है वहीं अन्य आरोपी फरार हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20241218 WA0041

FB IMG 1734934920456

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150