समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSPolitics

नीतीश के बाद अब JDU ने बताया NDA का मतलब, CM नीतीश और PM मोदी वाली तस्वीर शेयर कर क्या लिखा

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

अभी कुछ ही दिनों पहले जनता दल यूनाइटेड ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया था और नीतीश का मतलब समझाया था। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक तस्वीर भी शेयर की गई है। अब जदयू की तरफ से एक और पोस्ट एक्स पर शेयर किया गया है और इस बार एनडीए का मतलब समझाया गया है। इसके साथ ही एक पोस्टर शेयर किया गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर लिखा गया है,’एकजुट NDA बिहार। 2025 में फिर से नीतीश कुमार।’ इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए लिखा गया है, ‘एनडीए मतलब सशक्त भारत..विकसित बिहार। एनडीए मतलब विकास की गारंटी। एनडीए मतलब सुरक्षा की गारंटी। एनडीए मतलब मजबूत इरादे। एनडीए मतलब हर व्यक्ति का सम्मान।’

इस पोस्ट से कुछ वक्त पहले भी एक पोस्ट जदयू की तरफ से किया गया था। इस पोस्ट में भी सीएम नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आए थे। इस तस्वीर को शेयर कर लिखा गया था,’ एकजुट NDA..एकजुट बिहार..2025 में फिर से नीतीश कुमार।’ जाहिर है इन पोस्टरों के जरिए जदयू यह दिखाने का प्रयास कर रही है कि बिहार में एनडीए एकजुट है।

IMG 20241210 WA0016

IMG 20230604 105636 460

दरअसल पिछले कुछ दिनों से बिहार में जनता दल यूनाइटेड के एक्स हैंडल से अलग-अलग तरह के पोस्टर शेयर किए जा रहे हैं। बिहार के राजनीतिक गलियारे में इन पोस्टरों की काफी चर्चा हो रही है। इससे पहले यह सवाल उठाए जा रहे थे कि बिहार में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा? लेकिन जल्द ही बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने यह साफ किया कि एनडीए में कोई मतभेद नहीं है और अगल बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इसके बाद शुरू हुआ जदयू के एक्स हैंडल पर ऐसी अलग-अलग पोस्टरों को शेयर करने का सिलसिला।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

पहले शेयर किए गए एक अन्य पोस्टर में जेडीयू की तरफ से नीतीश का मतलब भी समझाया गया था। इस पोस्ट में सीएम नीतीश की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया था, ‘नीतीश मतलब सबकी स्वीकार्यता। नीतीश मतलब बिहार का विकास। नीतीश मतलब नौकरी और रोजगार। नीतीश मतलब सामाजिक सुरक्षा की गारंटी।नीतीश मतलब सर्वोत्तम विकल्प..इसीलिए तो ‘2025 फिर से नीतीश।’

IMG 20240904 WA0139

FB IMG 1734934920456

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150