समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: तांत्रिक बनकर आये ठगों ने पति की बीमारी ठीक करने के नाम पर पत्नी से की जेवर की ठगी, दो गिरफ्तार

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- सरायरंजन थाना क्षेत्र के शितलपट्टी गांव में शुक्रवार को एक महिला से तांत्रिक विद्या के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि शीतलपट्टी निवासी रामेश्वर राय के पुत्र धनंजय कुमार राय की तबीयत काफी दिनों से खराब है। उसका इलाज कराया जा रहा है। शुक्रवार को दिन के लगभग 11 बजे दो लोग पहुंचे और अपने को तांत्रिक बता युवक को ठीक करने का दावा किया। उसके बाद घर की महिला को झांसा में जेवर मंगवाया।

इसके बाद बीमार युवक की पत्नी को पांच मुट्ठी चावल और पानी लाने को कहा। तब कुछ मंत्र पढ़ने के बाद बोला की गहना को इस पन्नी में बांध दे रहा हूं। लगातार तीन दिनों गहने को पानी से धोकर अपने पति को इसका पानी पिला देना वह बिल्कुल ठीक हो जाएगा। वहीं बीमार धनंजय को तांत्रिक ने सड़क से मिट्टी लाने को व पत्नी को घर से दूर अगरबत्ती गाड़ देने को कहा।

IMG 20241210 WA0016

IMG 20230604 105636 460

तब महिला ने अपनी बूढ़ी सास को वहां बैठा गहना उसी को दे अगरबत्ती गाड़ने चली गई। जब आई तो उक्त दोनों तांत्रिक बूढ़ी सास को चकमा देकर गहना लेकर निकल गया था। हल्ला होने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ पुलिस के हवालेे कर दिया। हिरासत में लिए आरोपी के पास से आधार कार्ड मिला है, जिससे पता चला कि वे दरभंगा जिले के हायाघाट निवासी अमरनाथ एवं अम्बिका प्रसाद लालदेव है। इधर, सरायरंजन के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच बाद कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150