समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में 2000 BSNL 4G के टावर की शुरुआत, अधिकारियों ने केक काटकर मनाया जश्न

बीएसएनएल ने विगत मई माह से राज्य में स्वदेशी तकनीक एवं उपकरणों के माध्यम से सम्पूर्ण स्वदेशी फोर-जी मोबाइल सेवा की शुरुआत की थी। अब तक बीएसएनएल ने अपने निर्धारित लक्ष्य पर तीव्रता से कार्य करते हुए लगभग ढाई हजार फोर-जी उपकरण स्थापित कर दो हजार साइटों को आन एयर कर दिया है, जो बिहार राज्य के सभी जिलों में चालू हुए हैं।

इसके अलावा लगभग दो सौ से अधिक गांव जो दूरसंचार सेवा से अच्छादित नहीं थे ऐसे दो सौ गांवों में भी फोर-जी मोबाइल सेवा चालू कर दी गई है। ये गांव रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा, मुंगेर और जमुई जिलों में फैले हुए हैं जिन्हें चौहत्तर मोबाइल उपकरणों से 4जी सेवा प्रदान की जा रही है।

IMG 20241130 WA0079

2000 बीटीएस को आन एयर करने के उपलक्ष्य में बीएसएनएल बिहार परिमंडल के द्वारा केक कटिंग कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर बिहार दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक रविन्द्र कुमार चौधरी, प्रधान महाप्रबंधक शंकर प्रसाद, प्रधान महाप्रबंधक जगदीष चन्द्रा, आरके सिंह, महाप्रबंधक अली, अनिमेष कुमार, सुनील कुमार, सुशील कुमार चौधरी भी थे।

IMG 20241210 WA0016IMG 20230604 105636 460

बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में 10,000 4जी साइट्स की स्थापना की है, जिससे देश भर में इसकी 4जी सेवाओं का विस्तार हुआ है। यह टावर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार करने में मदद करते हैं।

बीएसएनएल की स्थापना 15 सितंबर 2000 को हुई थी, जब भारत सरकार ने दूरसंचार विभाग को एक स्वतंत्र कंपनी में परिवर्तित किया था।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139Samastipur Town AdvIMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02