समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार, अब तक कर चुके हैं 14 यात्रा

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर से यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. इस यात्रा में सीएम नीतीश आम जनता के हित में चलाए जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना फेज वन और टू की समीक्षा करेंगे. 15 दिसम्बर 2024 से मुख्यमंत्री यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. यह जानकारी बिहार विधान परिषद सदस्य और जेडीयू बगहा जिला अध्यक्ष भीष्म साहनी ने दी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार यात्रा के दौरान महिलाओं से संवाद करेंगे, जीविका दीदियों से मिलेंगे और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा पांच पंचायतों में सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे.

कार्यक्रम के बारे में भीष्म साहनी ने बताया

भीष्म साहनी ने बताया कि सात निश्चय पार्ट टू सुशासन यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वरोजगार के साथ जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे और उनके अनुभव साझा करेंगे. इसके अलावा जल जीवन हरियाली योजना की समीक्षा करते हुए इसके दूसरे चरण की भी शुरुआत की जाएगी . दरअसल, इस यात्रा का आगाज वर्ष 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. वही एमएलसी भीष्म साहनी ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रत्येक चुनाव से पहले राज्य में यात्रा करते हैं . निश्चित तौर पर इस यात्रा को चुनाव से जोड़कर देखा जा सकता है .

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

सीएम ने कब कहां से शुरू की यात्रा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 से अब तक बिहार में कुल 14 यात्राएं की हैं, जिनमें अधिकतर यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण से हुई है. जिसमें अधिकांश यात्रा बगहा अनुमंडल से शुरू हुई हैं. इस बार भी मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना फेज टू समेत विभिन्न विकास योजनाओं सुशासन कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों का निरीक्षण कर सरकार की योजनाओं को और मजबूती देने का प्रयास करेंगे.

IMG 20240904 WA0139

सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले 12 जुलाई, 2005 को न्याय यात्रा पर निकले थे. इसके बाद 9 जनवरी 2009 से विकास यात्रा, 17 जून 2009 से धन्यवाद यात्रा, 25 दिसंबर 2009 से प्रवास यात्रा, 28 अप्रैल 2010 से विश्वास यात्रा, 9 नवंबर 2011 से सेवा यात्रा, 19 सितंबर 2012 से अधिकार यात्रा, 5 मार्च 2014 से संकल्प यात्रा, 13 नवंबर 2014 से संपर्क यात्रा, 9 नवंबर 2016 से निश्चय यात्रा, 12 दिसंबर 2017 से विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा, 03 दिसंबर, 2019 से जल-जीवन-हरियाली यात्रा और 22 दिसंबर 2021 समाज सुधार यात्रा पर निकले थे.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150