समस्तीपुर के सभी पंचायतों में होने वाले खेल मैदान निर्माण के लिए किए जा रहे कार्यों की DM ने समीक्षा, लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पंचायत में खेल मैदान निर्माण के निमित्त की जा रही कार्रवाइयों की समीक्षा की गई। निर्देश के आलोक में सभी पंचायत में खेल के मैदान का निर्माण किया जाना है। कुल 343 पंचायत के विरुद्ध अभी तक 153 पंचायत में स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं। डीएम द्वारा प्रत्येक कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा से एक-एक कर समीक्षा की गई और एवं उनके प्रगति पर असंतोष जाहिर किया गया।
समस्तीपुर के सभी पंचायतों में होने वाले खेल मैदान निर्माण के लिए किए जा रहे कार्यों की DM ने समीक्षा, लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई।#Samastipur #SPorts #Khel @DM_Samastipur pic.twitter.com/zPegNoda1N
— Samastipur Town (@samastipurtown) November 16, 2024
डीएम द्वारा कड़ी चेतावनी देते हुए सभी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शनिवार तक अनिवार्य रूप से पंचायत के अंतर्गत सभी स्कूलों का भ्रमण कर विभाग द्वारा मांगी गई मानक के अनुरूप भूमि को चिन्हित करते हुए अनिवार्य रूप से प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जितनी भूमि चिन्हित हो गई हैं उनका तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सीओ व बीडीओ को पंचायत सरकार भवन के लिए शेष बची हुई पंचायत में निर्धारित लक्ष्य के रूप भूमि उपलब्ध कराने निर्देश दिया ।

