शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर की लंबाई कितनी होगी और इसमें कितने स्टेशन होंगे? जानिए कब होगी शुरुआत

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना मेट्रो परियोजना के तहत कॉरिडोर दो के मलाही पकड़ी से बैरिया स्थित आईएसबीटी तक प्रायोरिटी कॉरिडोर पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. करीब 6.5 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रूट पर पांच मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें से चार स्टेशनों का ढांचा दिसंबर 2024 तक खड़ा होने की संभावना है. इन स्टेशनों में मलाही पकड़ी, जीरो माइल, भूतनाथ और आईएसबीटी शामिल हैं. खेमनीचक स्टेशन के निर्माण में कुछ देरी हो रही है, जो एक इंटरचेंज स्टेशन होगा, लेकिन इसे भी मार्च 2025 तक पूरा करने की योजना है.

तेजी से हो रहा है मेट्रो स्टेशनों का निर्माण

पटना मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, स्टेशनों का निर्माण प्री-फैब्रिकेटेड तकनीक से किया जा रहा है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत हो रही है. चारों स्टेशनों का ढांचा दिसंबर तक तैयार हो जाएगा, जिसके बाद अगले तीन से चार महीने तक इन स्टेशनों को फिनिशिंग टच देने का काम किया जाएगा. व्यस्त यातायात और इंटरचेंज के कारण दो मंजिलों वाला खेमनीचक स्टेशन मार्च 2025 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है.

IMG 20241003 WA0063

IMG 20230604 105636 460

मार्च 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा आईएसबीटी डिपो

पटना मेट्रो के इस कॉरिडोर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आईएसबीटी डिपो होगा, जहां मेट्रो बोगियों का मेंटेनेंस और कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा. डिपो का काम मार्च 2025 तक पूरा करने की योजना है. इसमें ऑटो कोच वॉश प्लांट, वर्कशॉप शेड, इंस्पेक्शन शेड और रिसीविंग सब स्टेशन जैसे कई महत्वपूर्ण घटक शामिल हैं, जो मेट्रो परिचालन के लिए बेहद जरूरी हैं.

ट्रैक, बोगियों और इलेक्ट्रिक सिस्टम पर काम बाकी

स्टेशनों का निर्माण भले ही तेजी से चल रहा है, लेकिन प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर ट्रैक बिछाने, बोगियों का ऑर्डर देने और इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम अभी भी बाकी है. ये सभी काम जापानी एजेंसी जेआईसीए से लोन लेकर पूरे किए जाएंगे. पटना मेट्रो के एमडी अभय कुमार सिंह ने कहा है कि जनवरी 2025 तक जेआईसीए कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी जाएगी, जो इन कामों में तेजी लाएगी. बोगियां मिलने के बाद इस रूट पर कम से कम चार से पांच महीने का ड्राई रन भी चलाया जाएगा, ताकि मेट्रो संचालन के सभी पहलुओं को परखा जा सके.

IMG 20240904 WA0139

कब तक चलेगी मेट्रो?

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो पटना मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर 2025 के मध्य तक बनकर तैयार हो जाएगा, जिसके बाद इसकी टेस्टिंग शुरू होगी. पटना के लोग 2025 के अंत तक मेट्रो की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

पटना मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर FAQs

प्रायोरिटी कॉरिडोर का रूट कौन सा है और इसकी लंबाई कितनी है?

प्रायोरिटी कॉरिडोर मलाही पकड़ी से आइएसबीटी तक का है, जिसकी कुल लंबाई 6.5 किमी है. यह कॉरिडोर पटना मेट्रो के कॉरिडोर टू का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

कितने मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है?

इस प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पांच मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं. जिसमें मलाही पकड़ी, जीरो माइल, भूतनाथ, आईएसबीटी और खेमनीचक शामिल हैं.

इस कॉरिडोर पर काम कब तक पूरा हो जाएगा?

चार स्टेशनों का स्ट्रक्चर दिसंबर 2024 तक तैयार हो जायेगा, जबकि खेमनीचक स्टेशन सहित बाकी निर्माण कार्य मार्च 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है. मेट्रो सेवा 2025 के अंत तक शुरू हो सकती है.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

खेमनीचक स्टेशन का क्या महत्व है?

खेमनीचक स्टेशन एक इंटरचेंज स्टेशन होगा, जहां से यात्री अलग-अलग रूट्स के लिए ट्रेन बदल सकेंगे. इसका निर्माण दो तल्लों का होगा, और इसे मार्च 2025 तक पूरा करने की योजना है.

मेट्रो ट्रैक, बोगियां और इलेक्ट्रिक लाइन पर काम कब होगा?

ट्रैक बिछाने, बोगियां ऑर्डर करने और इलेक्ट्रिक लाइन लगाने का काम 2025 की शुरुआत में शुरू होगा. बोगियां मिलने के बाद चार से पांच महीने का ड्राइ रन भी कराया जाएगा.

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150