मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

चिराग पासवान की गाड़ी का कटा चालान, बिहार में तेज रफ्तार से दौड़ रही थी केंद्रीय मंत्री की कार

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गाड़ी का बिहार में ओवर स्पीडिंग के चलते चालान कट गया है। परिवहन विभाग ने हाल ही में E-Detection System शुरू किया है जो अपने आप चालान काटता है। 18 अगस्त से शुरू हुए इस सिस्टम के तहत चिराग पासवान की गाड़ी का चालान उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया है। यह घटना तब हुई जब चिराग पासवान हाजीपुर से चंपारण जा रहे थे।

तय सीमा से ज्यादा थी चिराग पासवान की गाड़ी की स्पीड

चिराग पासवान की गाड़ी एक टोल प्लाजा पर E-Detection System की नजर में आ गई। सिस्टम ने उनकी गाड़ी की स्पीड तय सीमा से ज्यादा पाया और अपने आप चालान काट दिया। इस घटना के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सफाई देते हुए बताया कि यह सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमेटिक है और यह नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को नहीं बख्शेगा। आरटीओ ने बताया कि अगर गाड़ियों के कागजातों में कोई कमी पाई जाती है या गाड़ी ओवर स्पीड होती है तो उसका अपने आप चालान कट जाएगा। इस बारे में जब चिराग पासवान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘जुर्माना भर दिया जाएगा।’

HOLY MISSION 20X15 2 PC copy 15 August copy scaled

IMG 20230604 105636 460

18 अगस्त से शुरू हुआ E-Chalaan

बिहार परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने और जुर्माने वसूलने के लिए यह E-Detection System शुरू किया है। इस सिस्टम के तहत, अगर कोई गाड़ी ट्रैफिक नियम तोड़ती है तो उसका ऑटोमेटिक चालान कट जाएगा। यह नया E-Chalaan सिस्टम 18 अगस्त से शुरू हो गया है।

IMG 20230728 WA0094 01

नेशनल हाईवे पर लगाए गए हैं अत्याधुनिक कैमरे

इस नई व्यवस्था के तहत बिहार के कई नेशनल हाईवे पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे यहां से गुजरने वाली गाड़ियों के नंबर प्लेट की तस्वीर लेते हैं। अगर गाड़ी की फिटनेस, पोल्युशन या इंश्योरेंस में कोई कमी हो या गाड़ी ओवर स्पीड पकड़ी जाए तो यह सिस्टम सीधे गाडी मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चालान भेज देता है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

20201015 075150