रोसड़ा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर छात्र गंभीर रूप से जख्मी, प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर में ट्रेन से गिरकर छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में जख्मी छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी छात्र की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के दीपक कुमार के रूप में हुई है। घटना रोसड़ा-समस्तीपुर रेल खंड के बीच विशनपुर रेलवे गुमती के पास की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि छात्र अंगारघाट से समस्तीपुर कोचिंग पढ़ने जा रहा था। छात्र ट्रेन के दरवाजे पर बैठा था जहां असंतुलित होकर गिरकर जख्मी हो गया। आनन-फानन में जख्मी छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

