समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

विवादों में रही पुल निर्माण कंपनी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन के पटना समेत अन्य ठिकानों पर ED की रेड, छापेमारी से हड़कंप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जानी मानी पुल निर्माण कंपनी एसपी सिंगला ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के कई ठिकानों पर शुक्रवार को एक साथ छापेमारी की गई। बिहार के पटना, हरियाणा के पंचकूला समेत अन्य शहरों में तलाशी ली जा रही है। पटना के बोरिंग रोड, गंगा प्रोजेक्ट ऑफिस में ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि आईएएस संजीव हंस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, ईडी अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड एक प्रमुख निर्माण कंपनी है। पिछले साल जून महीने में भागलपुर के सुल्तानगंज में अगुआनी पुल हादसे के बाद एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी चर्चा में आई थी। अगुआनी घाट पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा तास के पत्तों की तरह भर-भराकर गिर गया था और कई पाया गंगा में समा गए थे। इस घटना को लेकर खूब हंगामा हुआ था। अगुवानी पुल का निर्माण कर रही एसपी सिंगला कंपनी के ऊपर की गंभीर आरोप भी लगे थे।

तब विपक्ष में रही बीजेपी ने सरकार और तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर पुल के टेंडर में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा था और हाई कोर्ट ने एसपी सिंगला को आदेश दिया था कि पुल के गिरे हिस्से का निर्माण वह अपने खर्च पर करे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150