समस्तीपुर वासियों को सौगात: मुक्तापुर और भोला टॉकीज गुमटी पर बनेगा आरओबी, राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राशि की मंजूरी
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर वासियों की पुरानी और बहुचर्चित मांग अब पूरी होने वाली है। जिले के मुक्तापुर गुमटी के पास और भोला टॉकीज गुमटी के पास आरओबी बनेगा। इसके लागत की मंजूरी शुक्रवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में दी गयी। पथ निर्माण विभाग के तहत समस्तीपुर-पूसा पथ और समस्तीपुर-कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग 53-A पर आरओबी बनेगा। इसमें राज्यांश राशि 92 करोड़ नौ लाख 39 हजार रुपये सहित कुल 119 करोड़ 51 लाख 90 हजार रुपये अनुमानित खर्च की प्रशासनिक मंजूरी दी गयी। वहीं मुक्तापुर में 99.23 करोड़ की लागत से 2 लेन आरओबी का निर्माण कराया जाएगा।

