समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

BPSC TRE 3.0 Exam Admit Card : शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बीपीएससी तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड मंगलवार को जारी हो गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर दिए लिंक पर क्लिक कर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आप इसके साथ ही अभ्यर्थियों को उस शहर की जानकारी मिलेगी जहां उनका केन्द्र होगा। 27 जिलों में चार सौ से अधिक केन्द्र बनाए गए हैं। आपको बता दें कि बीपीएससी ने एक नोटिस जारी कर पहले ही कह दिया था कि एग्जाम के एडमिट कार्ड 9 जुलाई को जारी किए जाएंगे।

आयोग की ओर से परीक्षा का शिड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था। इस बार आयोग ने सभी डीएम को परीक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने को कहा है। केन्द्रों पर जैमर लगा रहेगा। साथ ही आयोग कार्यालय से लाइव मॉनिटीरिंग होती रहेगी। इसके अलावा प्रश्नों को लेकर कई स्तर गोपनीय कार्य किये जा रहे हैं। इस भेदना मुश्किल होगा।

परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले कई स्तर पर जांच होगी। छह लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 19 से 22 जुलाई के बीच होगी। 19 को कक्षा 6-8 के लिए गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत और ऊर्दू विषय की परीक्षा होगी। 20 जुलाई को कक्षा 1-5 के लिए सभी विषयों की परीक्षा होगी। 21 को 9वीं और 10वीं के सभी विषय तो 22 जुलाई को 11वीं-12वीं के सभी विषयों की परीक्षा होगी।

87 हजार 774 पदों को भरने के लिए होगी परीक्षा

87 हजार 774 पदों पर नियुक्ति होनी है। 19, 20 और 21 जुलाई को एक और 22 जुलाई को दो पालियों में परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को एक घंटा आना होगा। विलंब से आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। तीसरे चरण की परीक्षा पांच मार्च को ली गई थी। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150