समस्तीपुर के उपभोक्ताओं के लिये पहल; फ्यूज काॅल के लिए बिजली कंपनी ने जारी किया नंबर, क्लिक कर नोट करें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर: बिजली कंपनी से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई मिल सके इसके लिए विभाग के द्वारा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रमंडल स्तर पर एक फ्यूज कॉल सेंटर कार्यरत है, जिसका मोबाइल नंबर 9264456416 है। उपभोक्ता यहां फ्यूज कॉल संबंधित शिकायतें लिखवाते हैं, जिसका ससमय समाधान किया जाता है। इस कॉल सेंटर के अलावा उपभोक्ता अपने विद्युत शक्ति उपकेंद्र में भी फ्यूज कॉल संबंधित शिकायतें लिखवा सकते हैं एवं विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विद्युत शक्ति उपकेंद्र एवं उनसे संबंधित क्षेत्रों का विवरण निम्नलिखित है :
विद्युत शक्ति उपकेंद्र ई-हाउस (7368800377): अधिकारी आवास, बारहपत्थर, काशीपुर पटेल मैदान के नजदीक का क्षेत्र, प्रोफेसर कॉलोनी, ताजपुर रोड, सदर अस्पताल एवं इसके आसपास के क्षेत्र आदि।
विद्युत शक्ति उपकेंद्र लगूनिया (6287395679): मगरदही, मोहनपुर रोड, विवेक बिहार, लखना चौक, तिरहुत अकादमी के नजदीक के क्षेत्र, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी आदि।

विद्युत शक्ति उपकेन्द्र मोहनपुर (7763815582): आदर्शनगर, सोनबरसा चौक, भुईधारा, गैसगोदाम, अमीरगंज, नक्कू स्थान, आजाद नगर कॉलोनी आदि।
विद्युत शक्ति उपकेंद्र मगरदही (9065512051): गणेश चौक, गोला रोड, मारवाड़ी बाजार, गुदरी बाजार, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, बायपास रोड, धरमपुर, चकनूर रोड, चीनी मिल चौक आदि।
विद्युत शक्ति उपकेंद्र जितवारपुर (7763815581): – बहादुरपुर, मालगोदाम रोड, स्टेशन रोड, मूलचंद रोड, रामबाबू चौक, वॉटरवेज कॉलोनी, हसनपुर, जितवारपुर आदि।







