समस्तीपुर के मुक्ता A2 सिनेमा में कल 21 जून से मैथिली फिल्म विद्यापति का किया जाएगा प्रदर्शन
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड में वीनस-वन मॉल स्थित मुक्ता A2 सिनेमा में 21 जून से मैथिली फीचर फिल्म विद्यापति का प्रदर्शन किया जाएगा। इसका प्रदर्शन प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मनीष अग्रवाल व रजनीश अग्रवाल ने बताया कि पब्लिक डिमांड पर इस फिल्म को समस्तीपुर में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। क्योंकि समस्तीपुर भी मिथिला का हिस्सा है इसलिए इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म को समस्तीपुर के लोगों का पूरा प्रेम व स्नेह मिलेगा। दरभंगा और मधुबनी में लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता रही है। अब समस्तीपुर में लोगों की डिमांड पर इस फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।


