समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

PoliticsBiharNEWS

बिहार में गदगद है चिराग पासवान का कुनबा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले सभी नवनिर्वाचित सांसद

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे. चिराग पासवान अपने साथ पार्टी के अन्य जीते हुए सांसदों के साथ सीएम आवास पहुंचे थे. सभी नवनिर्वाचित सांसदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. सीएम नीतीश ने सभी लोजपा सांसदों को बधाई दी. वहीं नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली भी रवाना हो गए.

गदगद है चिराग का कुनबा

चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट से जीत दर्ज की है. वहीं जमुई, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली सीट से भी उनके तमाम प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) को एनडीए के सीट बंटवारे में 5 सीटें मिली थी. इस चुनाव में अपनी तमाम सीटों पर लोजपा को जीत मिली है. पार्टी का स्ट्राइक रेट 100 रहा है. जिसके बाद अब चिराग पासवान का कद भी सियासी मैदान में बढ़ा हुआ माना जा रहा है.

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

चिराग मजबूती से एनडीए में..

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आया तो भाजपा पूरे देश में अकेले बहुमत पाने से इसबार वंचित रह गयी. जबकि एनडीए बहुमत से काफी आगे है. वहीं बिहार के एनडीए के घटक दल लोजपा(रामविलास) के पांच प्रत्याशी जीते तो चिराग पासवान ने मतगणना के बाद ही साफ कर दिया कि वो मजबूती के साथ एनडीए में बने हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने बधाई दी.

IMG 20230701 WA0080

जदयू की भूमिका इसबार अधिक अहम

बता दें कि इस बार जब भाजपा को अकेले बहुमत नहीं है तो जदयू की चर्चा काफी अधिक है. दरअसल, विपक्षी नेताओं ने जो बयान दिए उसमें पीएम नरेंद्र मोदी को घेरते हुए तंज कसा गया कि इसबार जदयू पर निर्भर होकर सरकार चलाने की मजबूरी सामने आयी है. वहीं नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में शामिल होने पटना से दिल्ली गए हैं.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

सभी सीटों पर जीते लोजपा के प्रत्याशी

गौरतलब है कि चिराग पासवान ने इस बार जमुई से सीट बदलकर हाजीपुर से ताल ठोकी थी और जीत हासिल किए. खगड़िया से राजेश वर्मा को जीत मिली. समस्तीपुर से शांभवी चौधरी तो जमुई से चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती जीते. वहीं वैशाली से वीणा भारती को जीत मिली और इस तरह लोजपा(रामविलास) के सभी उम्मीदवार विजयी हुए हैं.

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20240303 WA0043

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150