Exit Poll के नतीजे के बाद अब सीधा दिल्ली जा रहे नीतीश कुमार; ये है प्लान…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद अब रविवार यानी आज दिल्ली जा रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भाजपा नेताओं से दिल्ली में मुलाकात करने जाएंगे। इसके बाद सीएम नीतीश सोमवार को देर शाम पटना वापस लौट सकते हैं। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को आने हैं। चुनाव नतीजे से पहले तमाम मीडिया एजेंसी एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखाई जा रही है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। देश में एनडीए की लहर है। एग्जिट पोल की मानें तो एक बार फिर नरेंद्र मोदी 4 जून को सरकार बनाने जा रहे हैं। बिहार में एनडीए को अच्छी-खासी बढ़त है। इस सबके बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने का प्लान किया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। 4 जून को नतीजे आएंगे। इसके साथ ही एजेंसियों के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। 5 एजेंसियों के एग्जिट पोल में बिहार में NDA को 32 से 36 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं, एग्जिट पोल के नतीजे के बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह उनकी निजी यात्रा है। नीतीश कुमार अपनी बीमारी का इलाज कराने दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, खबर मिल रही है कि वैसे इस यात्रा के दौरान एनडीए के कुछ नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को पटना लौट आएंगे।

आपको बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार कि 40 सीटों पर चुनाव हुए है। इस बार के चुनाव में BJP ने 17 तो जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ा। एनडीए कोटे से चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 5, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 1 और जीतन राम मांझी की हम 1 सीट पर चुनाव मैदान में रही। वहीं, इंडिया गठबंधन में आरजेडी 23, कांग्रेस 9, लेफ्ट पार्टियां 5 और वीआईपी ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा।






