पिता को जिताने के लिए बेटी ने संभाली प्रचार की कमान, आज भागलपुर में रोड शो करेंगी अभिनेत्री नेहा शर्मा
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है. जीत के लिए तमाम प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. भागलपुर से कांग्रेस कैंडिडेट अजीत शर्मा मैदान में हैं, उनकी दोनों बेटियां बॉलीवुड में एक्ट्रेस हैं. ऐसे में आज से उनकी बड़ी बेटी नेहा शर्मा पिता के प्रचार के लिए मैदान में कूद रही हैं. वह दो जगहों पर रोड शो करेंगी.
भागलपुर की बेटी, बॉलीवुड अभिनेत्री @Officialneha दिनांक 22 अप्रैल 2024 दिन- सोमवार को भागलपुर लोक सभा क्षेत्र के पीरपैंती और कहलगांव में रोड शो कर वहां की जनता से सीधा संवाद करेंगी।
आप सभी क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि भारी संख्या में पहुंचकर रोड शो को सफल बनाएं। pic.twitter.com/BoCVFRnUDv
— Ajeet Sharma MLA (@ajeetsharmainc) April 21, 2024
भागलपुर में नेहा शर्मा का रोड शो:
भागलपुर सदर से विधायक और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी अजीत शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर बताया कि नेहा शर्मा आज रोड शो करेंगी. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, “भागलपुर की बेटी, बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा दिनांक 22 अप्रैल 2024 दिन- सोमवार को भागलपुर लोक सभा क्षेत्र के पीरपैंती और कहलगांव में रोड शो कर वहां की जनता से सीधा संवाद करेंगी. आप सभी क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि भारी संख्या में पहुंचकर रोड शो को सफल बनाएं.”

