समस्तीपुर के विभूतिपुर में चार चक्का वाहन से पहुंचे मवेशी चोरों ने आधा दर्जन बकरी चुराया
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में इन दिनों मवेशी चोरों का सक्रियता फिर से बढ़ती जा रही है। चोर चार चक्का वाहन के साथ आते हैं और घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं। ताजा मामला महम्मदपुर सकड़ा पंचायत की वार्ड 5 और 7 की है। जहां बीते रात चार चक्का से आए चोरों ने सत्तो पासवान के एक बकरी व दो बधिया खस्सी तथा रामा राय के एक बकरी व दो बकरी का बच्चा चुरा लिया।


