समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

PoliticsBiharNEWS

बिहार में गठबंधन से अलग हो सकती है कांग्रेस, सीट बंटवारे को लेकर पार्टी में खलबली

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा सीटों पर राजद के एकतरफा फैसले ने कांग्रेस और माले को न सिर्फ नाराज कर दिया है, बल्कि दोनों पार्टियां दोस्ताना संघर्ष के विकल्प पर गंभीरता से सोच रही हैं. औरंगाबाद, बेगूसराय, कटिहार, सुपौल कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है. यहां से पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ते आये हैं. इस बार राजद ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों को सिंबल पकड़ा दिया है.

औरंगाबाद सीट भी गयी हाथ से

औरंगाबाद सीट को लेकर यहां के पूर्व सांसद निखिल कुमार ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है. शनिवार को निखिल कुमार के आवास पर कांग्रेसियों का जुटान हुआ. निखिल कुमार ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी पर भरोसा है कि वह उन्हें औरंगाबाद से उम्मीदवार बनायेगी. कांग्रेस अपने युवा नेता कन्हैया कुमार के लिए भी कोई सीट नहीं निकाल पा रही. बेगूसराय में इस बार राजद ने यह सीट सीपीआइ को दी है. सूत्र बताते हैं कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस के भीतर कुछ सीटों पर दोस्ताना संघर्ष या अलग से चुनाव लड़ने की संभावना पर चर्चा हो रही है.

IMG 20240307 WA0068

IMG 20230604 105636 460

भाकपा माले को चाहिए पांच सीटें

इसी तरह भाकपा माले ने भी अपनी नाराजगी जता दी है. पार्टी सीवान और कटिहार की सीट पर अपना दावा जता रही है. माले का आरोप है कि दो विधायक वाली सीपीआइ और सीपीएम को एक-एक सीट दी गयी. वहीं 74 विधायकों वाली पार्टी राजद ने अपने लिए 28 सीटें रखी है. 17 विधायकों वाली पार्टी कांग्रेस को सात सीटें मिल रही हैं. इस लिहाज से 11 विधायकों वाले दल भाकपा माले को पांच सीटें मिलनी चाहिए.

IMG 20230701 WA0080

कटिहार सीट पर राजद, कांग्रेस व माले आमने-सामने

पहले चरण वाली चार सीटों पर राजद ने अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं. वहीं दूसरे चरण की पांच सीट किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में सिर्फ एक सीट किशनगंज पर ही कांग्रेस को उम्मीद दिख रही है. कटिहार सीट को लेकर राजद-कांग्रेस और भाकपा माले आमने सामने हैं. कांग्रेस कटिहार चाहती है, तो माले अपने विधायक दल के नेता महबूब आलम को अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है. जबकि राजद ने राज्यसभा सदस्य अशफाक करीम को कटिहार से उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Picsart 24 03 23 22 39 24 563

बीमा भारती के आने से पप्पू यादव का गणित गड़बड़ाया

अब पूर्णिया सीट पर कांग्रेस के पप्पू यादव की दावेदारी को लेकर संशय पैदा हो गया है क्योंकि जदयू से राजद में आयीं बीमा भारती को यहां से उतारने की चर्चा चल रही है. भागलपुर की सीट को लेकर भी राजद और कांग्रेस के बीच विवाद पैदा हो सकता है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजित शर्मा ने कहा है कि यदि मौका मिला तो भागलपुर की सीट से उनकी बेटी नेहा शर्मा उम्मीदवार हो सकती हैं. उधर, सुपौल सीट पर राजद ने सिंघेश्वर से पार्टी विधायक चंद्रहास चौपाल को सिंबल दे दिया है.

IMG 20230728 WA0094 01

क्या कहते हैं नेता

शनिवार को भी सीटों को लेकर कुछ तय नहीं हुआ. हमलोग इंतजार ही कर रहे हैं. अलग से लड़ने के सवाल पर कहा कि यह अभी फाइनल नहीं हुआ है. अभी बातचीत का सिलसिला जारी है. संभावना बाकी है. जब गठबंधन टूट जायेगा, तब देखा जायेगा.

– तारिक अनवर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240303 WA0043

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150