समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : 6 साल की नबीहा हसन ने रखा पहला रोजा, मुल्क में अमन व शांति कायम होने की दुआ मांगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- रमजान माह में छोटी उम्र के बच्चों में भी रोजे रखने का उत्साह देखा जा रहा है। गर्मी शुरू होने के बाद भी बच्चे रोजे रखने में पीछे नहीं रह रहे हैं। समस्तीपुर शहर के धरमपुर इस्लामिया कॉलोनी निवासी शबीना प्रवीण व जाहिद हसन की 6 साल की छोटी बेटी नबीहा हसन ने विश्व में अमन चैन व शांति सदभाव बना रहे इसको लेकर माहे रमजान के मुबारक मौके पर पूरी शिद्दत के साथ पहला रोजा रखा है। वहीं इबादत करते हुए अल्लाह से मुल्क में अमन चैन कायम रहे व हिंदुस्तान में आपसी भाईचारे के लिए खुदा से दुआ मांगी है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150