बिहार में सियासी हलचल के बीच अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, देखिए वीडियो…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच बीजेपी ने लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान को शुक्रवार को भी दिल्ली बुलाया गया था. गुरुवार को चिराग पासवान आनन फानन में पटना से दिल्ली रवाना हुए थे. रविवार की शाम साढ़े पांच बजे एनडीए की होने वाली बैठक से पहले चिराग पासवान शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले.
अपनी इस मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि ”बिहार में बदल रहे सियासी हलचलों को लेकर मेरी उनसे मुलाकात हुई है. मैंने बिहार में बदलते सियासी समीकरण को लेकर अपनी चिंताएं रखी हैं. उनकी ओर से मुझे कई मुद्दे पर आश्वासन भी दिया गया है. आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट होगी. इसके बाद हमारी पार्टी अपना कोई स्टैंड लेगी. मैं और मेरी पार्टी फिलहाल एनडीए का हिस्सा हैं.


सीएम नीतीश कुमार और चिराग के बीच तल्ख रिश्ता है
बताते चलें कि सीएम नीतीश कुमार और चिराग के बीच रिश्ता काफी तल्ख है. यही कारण है कि बीजेपी ने चिराग को दिल्ली बुलाया है. वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान और उनकी पार्टी पर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को चुनाव में नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे थे. इसके बाद से दोनों के रिश्ते काफी तल्ख हो गए थे. कहा गया था कि चिराग के कारण ही जदयू को महज 45 सीट मिल पाई थी. इसके बाद से चिराग और सीएम नीतीश कुमार के रिश्ते तल्ख होते गए. इतना ही नहीं चिराग पासवान भी लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर रहे हैं.
#WATCH दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर मुलाकात की।#BiharPolitics pic.twitter.com/W22aEaggsw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024


बताते चलें कि चिराग पासवान ने गुरुवार की रात में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अगला 24 घंटा काफी महत्वपूर्ण है. इधर, बिहार भाजपा के शीर्ष नेता पहले से ही दिल्ली में हैं. कहा जा रहा है कि बिहार के बड़े नेताओं के साथ गुरुवार की रात गृह मंत्री अमित शाह की अहम बैठक हुई थी. करीब डेढ़ घंटे की इस मीटिंग में विनोद तावड़े भी मौजूद थे. हालांकि, बैठक से निकलने के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कहा कि यह सामान्य बैठक थी. लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई.







