हमारे चाहने, न चाहने से कुछ होता है, पार्टी जो चाहे…’ नीतीश के NDA में आने के सवाल पर बोले अश्विनी चौबे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
बिहार में सियासत में इन दिनों उथल-पुथल मची है। सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ बीजेपी के साथ जाने की चर्चा के बीच भाजपी के सीनियर लीडर इस मामले पर नपा-तुला बयान दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे से जब मीडिया ने पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ जाए। तो इस सवाल पर चौबे ने कहा कि हमारे चाहने और न चाहने से कुछ नहीं होने वाला। पार्टी हाईकमान का जो फैसला होगा। जो सबको मंजूर होगा।
अश्विनी चौबे ने कहा कि हम चाहें या न चाहें, इससे क्या फर्क पड़ता है?…पार्टी जो चाहेगी हम वही करेंगे। एनडीए का अपना महत्व है। एनडीए के जो हमारे नेता हैं। वो जो चाहेंगे वो हम लोग चाहेंगे। हमारे चाहने न चाहने से कुछ होता है। पार्टी जो चाहेगी वो करेंगे।


इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी मीडिया के सवालों के जवाब में कहा था कि मैं तो कार्यकर्ता हूं। पार्टी सर्वोपरि है। जो भी फैसला होगा वो मान्य होगा। बिहार में जारी सियासी रस्साकशी के बीच आज बिहार बीजेपी की कार्यसमिति की अहम बैठक है। जो दो दिन चलेगी। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं। वहीं दूसरी और लालू यादव ने भी राबड़ी आवास पर राजद नेताओं की बैठक बुलाई है। जिसमें ताजा सियासी समीकरणों पर चर्चा होगी। कांग्रेस भी बिहार की राजनीति पर नजर बनाए रखे हैं। और पूर्णिया में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी।








