समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

होली मिशन स्कूल में स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में सोमवार को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डाॅ. एस.के अहमद की संक्षिप्त अभिव्यक्ति से आगाज किया गया। प्रार्थना सभा की समाप्ति से पूर्व उपस्थित सभी पदाधिकारियों सचिव सह – सह संस्थापिका विभा देवी, प्राचार्य अमृत रंजन एवं सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति में बच्चे/बच्चियाँ को स्वच्छता अभियान पर प्राचार्य अमृत रंजन के द्वारा शपथ दिलवाया गया।

तत्पश्चात वरीय शिक्षिका कुमारी विभा एवं शिक्षक रवि कुमार के निर्देशन में 28 बच्चे – बच्चियों द्वारा स्वच्छता अभियान पर तैयार नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन स्थानीय राम जानकी मंदिर मोहनपुर के व्यस्त चैराहे पर करवाकर शिक्षित एवं अशिक्षित नर-नारियों के बीच गंदगी फैलने, फैलाने एवं इससे होने वाले नुकसान विषय पर विभिन्न दलों में बँटे बच्चे/बच्चियों ने अपने प्रभावी एवं सुगम संवादों से लोगों को एहसास करवाया। स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक की उपस्थित ग्रामीण जनसमूह ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शौर्य सावर्ण, अंशु, अंशु कुमार, प्रणव, लक्ष्य ऋषभ् वर्ग दशम् एवं वर्ग नवम् तथा दशम् से अदिति, माही, राब्या, आद्या, प्रियदर्शिनी, माही, लक्ष्मी, राशी आदि सभी का प्रदर्शन बड़ा ही उत्साहपूर्ण रहा। मौके पर उपस्थित वरीय शिक्षक अनिल कुमार वर्मा के द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम प्रदर्शन के उद्देश्य पर प्रकाश डाल कर उपस्थित ग्रामीणों एवं दर्शकों से स्वच्छता अभियान पर संकल्प के साथ शपथ दिलवाया गया। अन्त में राष्ट्रीयगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150