समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSPolitics

कैसे तय कर दें, अभी तो मुख्यमंत्री हमारे चाचा हैं; तेजस्वी की ताजपोशी पर बोले बड़े भाई तेज प्रताप…

IMG 20221030 WA0004

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सीएम नीतीश कुमार के ‘तेजस्वी ही हमारा बच्चा, सबकुछ है’ वाले बयान पर बिहार सियासत में इस बात की चर्चा का दौर तेज हो गया है कि क्या नीतीश कुमार ने तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। इस मामले पर जब तेजस्वी के बड़े भाई और बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप से सवाल किया गया, तो उन्होने कहा कि अभी कैसे तय कर सकते हैं, अभी तो हमारे चाचा जी (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री हैं।

तेजप्रताप ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जिसकी शुरुआत कर्नाटक से हो चुकी है। और आगामी 5 राज्यों के चुनाव में भी ऐसे ही परिणाम सामने आएंगे। बीजेपी तो हमेशा ही हम लोगों को टारगेट करती आई है। लेकिन इंडिया गठबंधन एकजुट है, और आगे भी रहेगा। कोई हिलाने वाला नहीं है। और नवरात्रि के मौके पर हम सभी को माता का आशीर्वाद भी मिल गया है। तेज प्रताप पटना के दुर्गा पंडाल में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ये बातें कहीं।

222 scaledIMG 20230604 105636 460

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने- श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह के मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोतिहारी में दिए गए बीजेपी के नेताओं से आजीवन संबंध वाले बयान पर उनसे सवाल किया गया। इस पर नीतीश ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाया गया। और फिर अपने बगल में खड़े डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा कि ये बच्चा ही हम लोग का सबकुछ है। हम साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं।

आपको बता दें बीजेपी को छोड़ महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद पिछले साल एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। और कहा था कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

FB IMG 1697704351245

Samastipur Town 01

IMG 20230416 WA0006 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150