समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में मौसम रहेगा साफ, तापमान में आयेगी दो डिग्री तक गिरावट
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। जिसके कारण अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 25 अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 5 से 6 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। इधर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर जिलों में 24-25 अक्टूबर के आसपास पूरवा हवा भी चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।

