समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार शिक्षक भर्ती: दूसरे चरण में आएगी हजारों बहाली, बची रिक्तियां जुड़ेंगी, जानिए कब निकलेगा विज्ञापन…

IMG 20221030 WA0004

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में शिक्षकों के दूसरे चरण की भर्ती जल्द ही होने वाली है. इसको लेकर हजारों बहाली आने वाली है. बची हुई रिक्तियां जुड़ेंगी. इससे फायदा होगा. बताया जा रहा है कि दूसरे चरण में 20 हजार रिक्तियां आएगी. इसकी जिम्मेदारी भी बीपीएससी को ही दी जाएगी. इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है. एक लाख 70 हजार खाली पदों में से एक लाख 22 हजार के पद भर चुके है.

वहीं, बची रिक्तियां भी जुड़ेंगी. 24 और 25 अगस्त को प्राथमिक यानी कक्षा एक से पांच तक के लिए परीक्षा ली गई थी. इसका रिजल्ट बीपीएससी ने जारी कर दिया है. इसमें 72419 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें सामान्य श्रेणी के 62653 (रिक्ति 67066 ), उर्दू के 7790 (रिक्ति 12729) और बचे हुए पद बांग्ला के थे. इसके अलावा उच्च माध्यमिक 11वीं और 12वी के सात और विषयों के रिजल्ट भी जारी किये गये है. बचे हुए पदों पर भी जल्द ही नियुक्तियां ली जाएगी.

222 scaled

IMG 20230604 105636 460

बीपीएससी की ओर से दूसरे चरण की परीक्षा का होगा आयोजन

बता दें कि मंगलवार को 16 विषयों के रिजल्ट जारी किये गये थे. माध्यमिक शिक्षकों की 32916 रिक्तियों के लिए 65500 अभ्यर्थियाें ने आवेदन दिया था, जिनमें 63272 परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 26204 को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है. अभी भी कई पद खाली है. इन पर शिक्षकों की बहाली ली जाएगी. सरकार शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा के दूसरे चरण के आयोजन की तैयारी में जुटी हुई है. पहले चरण की परीक्षा के सफल आयोजन के बाद बीपीएससी की ओर से दूसरे चरण की परीक्षा जल्द ली जाएगी. संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर के अंतिम या नवंबर के पहले सप्ताह में बीपीएससी के दूसरे चरण की परीक्षा का विज्ञापन निकलेगा.

FB IMG 1697704351245

चयनित शिक्षकों की काउंसेलिंग जारी

शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही घोषणा की गई है कि बीपीएससी की ओर से दूसरे चरण की परीक्षा ली जाएगी. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित शिक्षकों की राज्य भर में काउंसेलिंग की शुरुआत हो चुकी है. एक नवंबर तक यह प्रशिक्षण चलेगा. इसके लिए सरकारी प्रशिक्षण संस्था के अलावा शहर के नौ निजी होटलों/ संस्थाओं के भवनों का चयन हुआ है. एससीइआरटी के निदेशक आर सज्जन ने इस मामले में जरूरी दिशा निर्देश को जारी किया हैं. इस पत्र के अनुसार पटना जंक्शन स्थित होटल सहित गेस्ट हाउस को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में चयनित किया है. एससीइआरटी की तरफ से निर्धारित शर्तों के अनुसार भोजन और आवासन की सुविधा के साथ पहले और दूसरे बैच के लिए 60- 60 प्रतिभागियों का चयन होगा.

IMG 20230728 WA0094 01

इनके लिए प्रशिक्षण की कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. योग और शारीरिक प्रशिक्षण के लिए समुचित स्थल भी इन्हीं होटलों में निर्धारित किये जायेंगे. हर होटल में 120 से 60 प्रतिभागियों के हिसाब से 780 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है. जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए है. उन्हें बताया गया है कि काउंसिलिंग में सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित ट्रेनिंग कॉलेजों के प्राचार्यों को देंगे. साथ ही सफल अभ्यर्थियों को भी इसकी सूचना देंगे.

IMG 20230324 WA0187 01

दूसरे चरण में बची हुई रिक्तियां जुड़ेंगी

बता दें कि शिक्षकों की इस ट्रेनिंग में नव नियुक्त शिक्षकों को स्कूल में बच्चों के साथ उनके बर्ताव और दूसरे तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया जाएगा. उन्हें इन सभी चीजों की जानकारी दी जाएगी. मालूम हो कि सरकार की ओर से पहले ही 70 हजार पद निकाले गए है. दूसरे चरण में बचे हुए रिक्तियों को जोड़ा जाएगा. यह बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले और शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है.

IMG 20230701 WA0080

Samastipur Town 01

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150

जांच पूरी होने के बाद दिया जाएगा नियुक्ति पत्र

बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से कई शिक्षकों का चयन किया गया है. शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद इन्हें स्थायी नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे. इसके बाद इन्हें बतौर विद्यालय अध्यापक स्थापित किया जाएगा. फिलहाल,