समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में 9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के बाहर किया जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर घंटों प्रदर्शन किया। 9 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा- पटना मुख्य मार्ग को समाहरणालय गेट के पास जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारीओ ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्ष 2005 में आशा कार्यकर्ताओं को बहाल किया गया था। तब से सरकार इनके साथ दोहरा रवैया अपना रही है। उनका कहना है कि उन्हें सरकारी सेवक घोषित किया जाय और उन्हें 21 हजार रुपये मानदेय दी जाय। अगर सरकार उनकी मांग नही मानती है तो आगे चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वीडियो… 

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150