समस्तीपुर में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौ’त, पिता ने कहा देसी शराब पीने से हुई है मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मिल रही जानकारी के अनुसार देसी शराब पीने से युवक की मौत हुई है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। मृतक की पहचान दीपक प्रकाश के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के पिता का बताना है कि उसका पुत्र विकास कल मंगलवार की शाम हाट से चिकन लेकर लौटा था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता का कहना है कि विकास हर दिन देसी शराब का सेवन करता था और कल शाम भी उसने शराब पी थी। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले पर पुलिस के कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
अपडेट वीडियो (सदर DSP का बयान) :

