समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में एक ही दिन ग्रामीण बैंक और दो-दो पेट्रोल पंप लूटने की घटना को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिये जाने की चर्चा

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन व पटोरी में ग्रामीण बैंक व दो पेट्रोल पंप लूटने की घटना को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है, यह चर्चा लोगों के बीच बनी हुई है। तीनों जगह जितने बदमाशों ने जिस तरीके से लूट की वह एक ही गिरोह के होने की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने सिर्फ इतना ही कहा कि मामले की गहरायी से जांच की जा रही है।

फिलहाल सरायरंजन थाना में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की खालिसपुर शाखा एवं किशनपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप लूटकांड में प्राथमिकी दर्ज हो गई। ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रविशंकर हैमरम एवं पेट्रोल पंप मालिक दीपशंकर कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बाइक सवार चार बदमाशों को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिये गये आवेदन में शाखा प्रबंधक ने कहा है कि चार अपराधी बैंक में करीब ढाई बजे घुसे और हथियार दिखाकर बैंक से दो लाख 32 हजार रुपये लूट लिये।

IMG 20230522 WA0020

इसके बाद जीविका के दो ग्राहक से भी रुपये लूट लिये। उसके बाद सभी फरार हो गये। वहीं पेट्रोल पंप मालिक ने आवेदन में कहा है कि करीब तीन बजे दो बाइक से चार बदमाश आए और पहले सीसीटीवी कैमरा निकाल लिया। उसके बाद करीब ढाई लाख रुपए लूट लिया।

इस क्रम में पंप पर पेट्रोल भरवा रहे कई ग्राहकों से भी रुपये लूटे और दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग की। उसके बाद सभी फरार हो गये। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया की दोनों लूटकांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इधर, पटोरी में हमारा पेट्रोल पंप के मैनेजर के बयान पर पटोरी थाना में लूट प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Samastipur Town Page Design 01

पटोरी के पेट्रोल पंप लूट मामले में छापेमारी जारी :

पटोरी थाना क्षेत्र के बलहा स्थित पेट्रोल पंप से शुक्रवार शाम हुई 1.5 लाख की लूट के खुलासे के लिए दो दिनों से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। डीएसपी रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में जिले से गई डीआईयू व टेक्निकल टीम के अधिकारी लगातार आसपास के क्षेत्र में छापेमारी कर रहे हैं। डीआईयू व टेक्निकल टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों की पहचान एवं उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

शुक्रवार व शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने लुटेरों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की परंतु कोई सफलता नहीं मिली। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शुक्रवार को जिले में हुई बैंक व पेट्रोल पंप लूट की कई वारदातों में एक ही गैंग के अपराधी शामिल हो सकते हैं। डीएसपी ने कहा कि इस मामले में संलिप्त अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी शीघ्र हो जाने की संभावना है।

इस बीच मिली जानकारी के अनुसार जिले के कई पुलिस अधिकारी इस घटना के उद्भेदन को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर रहे हैं। पेट्रोल पंप लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक का नंबर सीसीटीवी फुटेज के द्वारा ज्ञात कर उसके मालिक की पहचान की जा रही है। दूसरी ओर क्षेत्र में लूट की इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही है, जिसमें मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुछ लोगों की संलिप्तता भी सामने आने की बात कही जा रही है।

IMG 20230324 WA0187 01

वैसे, पुलिस फिलहाल इस संबंध में कुछ भी नहीं बता रही है। लूट की इस घटना के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि शुक्रवार की शाम पटोरी थाना क्षेत्र के बलहा स्थित हमारा पेट्रोल पंप पर दो अपाचे बाइक पर सवार चार सशस्त्र अपराधियों ने पेट्रोल पंप के दो नोजल मैन एवं मैनेजर से लगभग 1.5 लाख रुपए लूट लिए थे।

IMG 20230513 WA0020

घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी फायर करते हुए वहां से भाग निकले थे। पेट्रोल पंप के मैनेजर के बयान पर पटोरी थाना में लूट की इस घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन्होंने नियोजित व शातिराने तरीके से इन घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को सुलझाने के लिए कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इन फुटेज के आधार पर पुलिस अधिकारी अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। एसपी विनय तिवारी ने जल्द ही मामले के उद्भेदन की बात कही है।

वीडियो… 

20x10 unipole 18.05.2023 scaled

IMG 20230428 WA0067 01 01

IMG 20230416 WA0006 01

Post 193 scaled

20201015 075150