समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: सरेआम फिल्मी स्टाइल में मर्डर, मुखिया पति को बाजार में दौड़ाकर मारी गोली, CCTV में कैद हत्यारे

बिहार के आरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक मुखिया पति को भून डाला। रविवार सुबह बाइक सवार मुखिया पति को पहले पीछे से गोली मारी और जब वह जमी पर गिर गए तो पास जाकर भून डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। मामला बड़हरा प्रखंड के कृष्णागढ़ ओपी क्षेत्र के सरैया बाजार की है। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग ले सड़क पर उतर गए।

पिछले साल होली में भी मारी थी गोली

मुखिया पति के हत्या की सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ ओपी पुलिस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे मामले की छानबीन में जुट गई है मृतक बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गुंडी पंचायत के मुखिया अमरावती देवी के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव थे। बताया जा रहा है कि मुन्ना यादव और उनकी पत्नी पश्चिमी गुंडी पंचायत के मुखिया अमरावती देवी को पिछले साल 20 मार्च 2022 को होली के दिन रंग खेलने के विवाद को लेकर हथियारबंद अपराधियों द्वारा दोनों को दोनों को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था।

IMG 20220723 WA0098

हत्या के विरोध में बाजार बंद, सड़क जाम

घायल मुखिया और उसके बेटे के द्वारा पश्चिमी गुंडी पंचायत के पूर्व मुखिया पति अंशु उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया गया था। वहीं आज फिर हथियारबंद अपराधियों के द्वारा पश्चिमी गुंडी पंचायत के मुखिया पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव की गोली मारकर हत्या के बाद परिजन और स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा है और उनके द्वारा सरैया बाजार की दुकानों को बंद करा कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

new file page 0001 1

वहीं आक्रोशित लोगों द्वारा बीच सड़क सड़क पर आरा-सरैया मुख्य मार्ग को जाम भी कर दिया गया है। जहां घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी हुई है।

IMG 20230513 WA0020

IMG 20230416 WA0006 01IMG 20230428 WA0067 01 01Samastipur Town Page Design 01IMG 20230324 WA0187 0120x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledPost 193 scaled