समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

अभी-अभी सिंघिया में बाइक सवार बदमाशों ने 30 से 40 लाख रुपये का स्वर्णाभूषण व्यवसायी से लूटा, छानबीन में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- अभी-अभी की बड़ी खबर सिंघिया थाना क्षेत्र से आ रही है जहां शनिवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे पिपरा घाट स्थित सुहागन ज्वेलर्स के दुकानदार राजा सोनी से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर भारी मात्रा में स्वर्ण आभूषण लूट लिया जिसका मूल्य करीब 30 से 40 लाख रुपये बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बदमाशों की संख्या तीन बताया गया है।घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश सिंघिया की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस सिंघिया बाजार के विभिन्न चौक चौराहे पर नाकेबंदी कर छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही हैं। रोसड़ा डीएसपी ने मामले की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने रकम का खुलासा अब तक नहीं किया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150