समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSPolitics

नपुंसक हैं नीतीश कुमार और बिहार सरकार! गुस्‍साए राज्‍यमंत्री अश्विनी चौबे ने CM कहा इस्‍तीफा दें और तपस्‍या को जाएं

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार हो गए हैं। बिहार सरकार नपुंसक हो गई है। ये कहना है राज्‍यमंत्री अश्विनी चौबे का। उन्‍होंने कहा कि बिहार सरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नपुंसकता के शिकार हो गए हैं। इस लिए बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बिहार में महिलाओं को जला कर मार दिया जा रहा है। मां बेटी की हत्‍या कर दी जा रही है।

राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि अरवल के अंदर दो-दो हत्याएं हुई। अपराधी गलत नीयत से घर में घुसे और मां-बेटी को जलाकर मार दिया। चौबे ने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वो किसी घटना को अंजाम देने से पहले सोच भी नहीं रहे हैं। घटना में दोनों मां-बेटी पर पेट्रोल डालकर उनकी हत्या कर दी गई। यह बिहार में क्या हो रहा है?

1 840x760 1

जंगल राज की वापसी इस्‍तीफा दें नीतीश कुमार – अश्विनी चौबे

राज्‍य मंत्री ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर से जंगल राज की वापसी हो गई है। नीतीश कुमार के राज में बिहार में जंगलराज एक बार फिर से आ गया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। वह बिहार के अंदर जंगलराज की वापसी करा कर अपना पीठ थपथपा रहे।

IMG 20211012 WA0017

इस्‍तीफा देकर तपस्‍वी हो जाएं नीतीश कुमार

भागलपुर के पीरपैंती में नीलम देवी की नाम की महिला की शकील अहमद नाम की म‍हिला की नृशंस हत्या पर राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार पर हमला बोला। सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में लगातार बड़ी घटनाएं हो रही हैं अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर तपस्वी हो जाना चाहिए।

IMG 20220728 WA0089

JPCS3 01

Banner 03 01

1080 x 608

IMG 20221117 WA0072

IMG 20221203 WA0074 01

IMG 20221203 WA0079 01

Post 183

20201015 075150