समस्तीपुर: घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने 3 युवकों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
तस्वीर : सांकेतिक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- शहर के एक मोहल्ला में मंगलवार रात एक महिला के घर में घुसकर मोहल्ला के ही 3 युवकों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान विफल होने पर लोगों ने महिला की बेटी और उनकी मां के साथ मारपीट की। घटना को लेकर बुधवार को महिला ने नगर थाने में आवेदन दिया है। इसमें दुष्कर्म के प्रयास के अलावा मारपीट व घर में लूटपाट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
प्राथमिकी में मोहल्ला के ही मो. सोनू, मो. पप्पू और मो. आरजू को आरोपित किया गया है। नगर थाना में दिए गए आवेदन ने कहा गया है कि महिला के पति बैंगलोर में नौकरी करते हैं। महिला अपनी छोटी बेटी और मां के साथ किराए के मकान में रहती है। अकेली महिला घर में होने के कारण मोहल्ला के युवकों द्वारा बराबर फोन पर अश्लील बात और मैसेज भेजा जाता है।

रात करीब 10:00 बजे सभी लोग उसके घर में घुस गए और उसके साथ अश्लील हरकत की। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो सभी वहां से फरार हो गए। नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि महिला ने मोहल्ले के ही 3 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच उपरांत इस मामले में दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।







