मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पंचायत के दौरान पूर्व मुखिया पति की पीट-पीटकर हत्या मामले में तीन लोग आरोपित, SP भी पहुंचे जांच में…

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमनाहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-9 निवासी पूर्व मुखिया पति रामप्यारे सिंह के मौत मामले की एसपी हृदयकांत ने मंगलवार को सोमनाहा पहुंच कर जांच पड़ताल की। इस दौरान एसपी ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की विस्तार से जानकारी ली। वहीं घटना में जख्मी पूर्व मुखिया पति के भाई संतोष कुमार सिंह से भी घटना की जानकारी लेते हुए चकमेहसी पुलिस को विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया।

घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पूर्व मुखिया पति ने जख्मी अवस्था में समस्तीपुर में इलाज के दौरान नगर थाने को अपना फर्द बयान दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पूर्व मुखिया पति के फर्द बयान में तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने की बात बताई गई है।

IMG 20220728 WA0089

एसपी के घटनास्थल पर जांच के दौरान चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू, पुलिस अधिकारी कुमार ब्रजेश आदि पुलिस बल मौजूद थे। इधर मंगलवार को बीडीओ धर्मवीर कुमार, प्रभाकर व सीओ कमलेश कुमार ने भी घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया। दंडाधिकारी तैनाती की बात कही।

JPCS3 01

रामप्यारे का शव आते माहौल गमगीन :

चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा में जमीनी विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने से गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद पटना में रविवार की देर रात मौत होने के बाद से ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा था। उसके बाद सोमवार की देर शाम पटना में पोस्टमार्टम के बाद पूर्व मुखिया पति रामप्यारे सिंह का शव सोमनाहा स्थित बारा टोल शव लाया गया। जहां शव पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।

हर आने जाने वाले की आंखे नम हो गई। पूर्व मुखिया पति को तीन पुत्री हैं। जिसकी शादी हो चुकी है। पुत्र रवि रंजन उर्फ राजा चेन्नई में रेलवे में कार्यरत हैं। जहां से पिता की मौत होने की सूचना पर घर पहुंचा। बाद में पूर्व मुखिया पति का दाह संस्कार सोमवार की देर रात सोमनाहा में किया गया। मुखाग्नि पुत्र रवि रंजन ने दी।

Banner 03 01

पंचायत के दौरान दूसरे पक्ष ने किया था हमला :

विदित हो की रविवार को सोमनाहा स्थित वार्ड 8 में पूर्व मुखिया पति अपने भाई के साथ पंचायत में गए थे तभी दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। अपनी जमीन पर दूसरे पक्ष के द्वारा बुलाए गए जमीनी विवाद के निपटारा हेतु पंचायत में शामिल होने और खेत में लगी गोभी की फसल की कटाई करवाने गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक परिवार के द्वारा पूर्व मुखिया पति और उनके भाई पर ईट, पत्थर, लाठी डंडे से अचानक हमला कर दिया गया। जिसमें दोनो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

1 840x760 1

जिसके बाद परिजन इलाज के लिए समस्तीपुर ले गए। जहां से पूर्व मुखिया पति की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया था। जहां रविवार की देर रात पूर्व मुखिया पति की मौत हो गई थी। मौत होने की सूचना पर समर्थक आक्रोशित हो गए थे और दूसरे पक्ष के घरों में आगजनी कर दी थी। जिसके बाद चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू सहित जिले के कई थानों की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत किया था। वहीं ग्रामीणों के अनुसार जमीन पर कोर्ट में टाइटल चल रहा है।

IMG 20211012 WA0017

IMG 20221017 WA0000 01

IMG 20220915 WA0001

IMG 20221115 WA0005 01

Post 183

20201015 075150