समस्तीपुर: बाजार समिति के पास गल्ला व्यवसायी को मारी गोली, दो लाख रुपये से अधिक की लूट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मथुरापुर ओपी के बाजार समिति के पास विकास नगर की है जहां दुकान बंद कर दूसरे व्यवसायी को रुपया देने जा रहे गल्ला व्यवसायी को बाइक सवार दो की संख्या में अपराधियों ने गोली मारकर दो लाख सोलह हजार रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
जख्मी की पहचान ताजपुर रोड के महात्मा गली निवासी प्रितम कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी का बताना है कि वह बाजार समिति स्थित अपने गल्ला दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो की संख्या में अपराधियों ने पीछे से गोली मारकर जख्मी कर दिया और रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। वहीं इस मामले पर पुलिस के अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।








