समस्तीपुर : ग्राहक बनकर आये अपराधियों ने हथियार के बल पर किया लाखों की लूट, CCTV में कैद हुआ सारा घटनाक्रम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं जहां आए दिन एक के बाद एक अपराधिक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार की है जहां ग्राहक बनकर आए तीन की संख्या में अपराधियों ने पिस्टल के बल पर किराना व्यवसाई से लगभग डेढ़ लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
लूट का यह पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक बेलगाम अपराधी अपराधिक वारदातों को अंजाम देते रहेंगे और पुलिस कब तक इन पर नकेल कसने में कामयाब हो पाती है।





