Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में सामान्य से 6.6 डिग्री कम रहा तापमान, अभी और सताएगी सर्दी

समस्तीपुर : जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार गिरते तापमान और सर्द हवाओं के कारण कनकनी काफी बढ़ गयी है। शुक्रवार को पूरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह के समय कोहरे का घनत्व इतना अधिक था कि 10 मीटर दूर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के कारण सुबह नियमित टहलने वाले लोग घरों में दुबके रहे, वहीं सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों की आवाजाही काफी कम रही और जो इक्का-दुक्का वाहन चले, वे भी लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण चालकों को वाहन चलाने में भारी परेशानी हुई।

कोहरे से टपकती पानी की बूंदों से धरती भीगी हुई नजर आयी, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो रात में बारिश हुई हो। जिले के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पूसा। हाड़ कंपाने वाली ठंड शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान सुबह से ही कुहासा वाहन चालकों को परेशान कर रहा था। यह हालात कामोवेश घंटों रहा। सुबह करीब 9 बजे के बाद कुहासे में कमी देखी गई। कुहासे के कारण लोग 10 मीटर की दूरी भी सही से नहीं देख पा रहे थे।

इस दौरान दिन का तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 8.4 डिग्री रहा। ठंड के तेवर से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 31 दिसम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले चार दिनों तक औसतन 5-6 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 एवं दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री एवं न्यूनतम 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

13 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago