Samastipur

समस्तीपुर : विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ ससुराल से नगदी व जेवरात लेकर फरार, बहू की शिकायत लेकर सास पहुंची थाने

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रख गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला अपने ससुराल से आलमारी में रखे नगद रूपये और कीमती गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले में फरार महिला की बुजुर्ग सास रामसखी देवी ने विभूतिपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। रामसखी देवी के अनुसार, उनके पुत्र की शादी तीन वर्ष पूर्व खोकसाहा निवासी राज कुमार राम की पुत्री किरण कुमारी से हुई थी। शादी के बाद ही किरण का किसी अन्य युवक से गुप्त प्रेम संबंध चल रहा था।

आरोप है कि किरण अपने प्रेमी को मोबाइल फोन के जरिए बड़ी रकम भेज चुकी थी, जिसका कॉल रिकॉर्ड और साक्ष्य परिजनों के पास मौजूद हैं। गुरुवार को मौका पाकर किरण घर से नकदी, जेवरात और पड़ोसियों से लिए गए पैसे लेकर फरार हो गई। जब परिजनों ने कथित प्रेमी से संपर्क किया तो उसने पैसे लौटाने की बात तो मानी, लेकिन किरण के बारे में जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया।

मामले में नया मोड़ तब आया जब फरार महिला के माता-पिता ने उल्टे ससुराल पक्ष पर ही बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पीड़िता सास रामसखी देवी ने पुलिस प्रशासन से दोनों मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगालने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

7 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

8 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

11 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

11 घंटे ago