Samastipur

समस्तीपुर काॅलेज के दो छात्रों का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए हुआ चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के लिए यह गर्व का क्षण है। महाविद्यालय के दो होनहार स्वयंसेवकों सुशांत कुमार एवं सोनू कुमार का चयन राष्ट्रीय एकीकरण शिविर–2025 के लिए किया गया है, जिसका आयोजन जयपुर में किया जाएगा। यह चयन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिविवि), दरभंगा के राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, पटना द्वारा किया गया है।

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, नागरिक जिम्मेदारी तथा विविधता में एकता की भावना को सशक्त करना है। शिविर के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता के संदेश को आत्मसात करेंगे।

छात्रों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे कॉलेज के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास कर उन्हें आदर्श, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना महाविद्यालय का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों स्वयंसेवक शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने चयनित स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

57 मिनट ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

4 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

4 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

15 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

15 घंटे ago