Weather

समस्तीपुर: कड़ाके की ठंड से पशुओं के दूध में 20 से 25 फीसदी की गिरावट से आपूर्ति प्रभावित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से पशुओं के दूध में कमी आ रही है। पिछले एक सप्ताह में ठंड के कारण दुधारू पशुओं के दूध में 20 से 25 फीसदी की गिरावट आई है। जिससे जिले में इसकी आपूर्ति प्रभावित हुई है। मिठाई की दुकानों में भी दूध आपूर्ति में कमी से दुकानदार परेशान हैं। पशु चिकित्सकों के अनुसार दस डिग्री सेल्सियस तापमान पर खासकर दुधारू पशु सर्दी की चपेट में आ जाते हैं।

अधिकांश पशुओं में इसके बाहरी लक्षण तो नहीं दिखते हैं लेकिन, सर्दी की चपेट में आए पशु या तो खाना कम कर देते हैं या फिर पूरी तरह बंद ही कर देते हैं। डाइजेशन, रेसपेक्टरी व मिल्क प्रोडक्टरी सिस्टम प्रभावित होने से दूध में कमी आने लगती है। कई बार तो ठंड के कारण पशु पूरी तरह से दूध देना बंद कर देते हैं। पशुपालकों ने बताया कि उनके पास चार भैंस व गाय हैं। ठंड से पहले 40 लीटर दूध दे रही थी। अब केवल 25 से 30 लीटर दूध हो रही है।

पशुपालक द्वारा हाई कैलोरी भोजन देने के बाद भी भैंस व गाय दोनों के दूध उत्पादन में करीब 25 फीसदी तक गिरावट आई है। पशु चिकित्सकों के अनुसार पशुओं को ठंड के मौसम में स्वस्थ्य रखने के लिए कैल्शियम मिनरल, विटामिन के साथ घरेलू उपाय हल्दी, हींग व गुड़ का घोल बना कर देना चाहिए। जमा हुआ या फिर ठंडा पानी पिलाने से इन दिनों परहेज करने की जरूरत है। पशुशाला में पुआल या खरपतवार बिछा देने से पशुओं को आराम मिलता है। दरवाजे व खिड़की में पर्दा लगा देने से घर गर्म रहता है। सुरक्षित तरीके से अलाव जलाने से भी पशुओं को राहत मिलती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

5 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

5 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

8 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

11 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

15 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

16 घंटे ago