समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा व ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 11 से 15 मई 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि के अगले 24 घंटों तक मैदानी भागाें के जिलों में हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी। तराई के जिलों के अनेक स्थानों पर यह संभावना अगले 48 घंटों तक बनी रहेगी। उसके बाद वर्षा की संभावना कम हो जाएगी।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दाेपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 14 से 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…